किशनगंज लोकसभा सीट पर जेडीयू को मिली हार के बाद शनिवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी को मिले वोट की समीक्षा बूथ वार तरीके से की गई।
जेडीयू नेता बुलंद अख्तर हासमी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आज समीक्षा की जा रही है और पार्टी नेतृत्व को समीक्षा के बाद जानकारी भेजी जाएगी। वहीं, जेडीयू के पूर्व प्रत्याशी मुजाहिद आलम ने कहा कि भीतरघात के कारण मेरी हार हुई है।
भाजपा नेता सिकंदर सिंह पर पूर्व प्रत्याशी ने लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सिकंदर सिंह का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें साफ पता चल रहा है कि कैसे उन्होंने लोगों को तीर छाप पर वोट नहीं देने की बात कही है।जदयू नेता मुजाहिद आलम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को जानकारी दी गई है।
साथ ही आगे भी उन्होंने जनता की सेवा का काम करते रहने की बात कही है। इस बैठक में जेडीयू नेता नौशाद आलम, बुलंद अख्तर हासमी, कमाल अंजुम ,आमिर मिन्हाज सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…
समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…