Bihar

BJP नेता का बेटा ऑनलाइन गेम में हारा 5 लाख…खुद रची अपहरण की साजिश, दानापुर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से आशु को किया बरामद

बिहार के दानापुर में तथाकथित अपहरण हुआ भाजपा नेता के पुत्र को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के बिटाटू थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने छात्र को शुक्रवार 28 जून की शाम दानापुर थाना लायी. इसके साथ एक युवक को भी पकड़ा गया है. जिसकी पहचान सूरज कुमार दानापुर निवासी के रूप में हुई है.

पुलिस टीम बनाकर कर रही थी कार्रवाईः

पुलिस ने खुलासा किया है कि यह अपहरण एक महज नाटक था. छात्र ने जान बूझकर ऐसा किया था. अपहरण का मामला सामने आने के बाद एसएसपी व सिटी एसपी के निर्देंश पर थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी. एसआई मंजीत कुमार ठाकुर समेत अन्य पुलिस शामिल थे.

नोएडा के फ्लैट से बरामदः

टीम को अनुसंधान में पता चला कि ग्रेटर नोएड में छात्र आशु रह रहा है. टीम दो दिन से ग्रेटर नोएड में कैंप कर रही थी. आशु के मोबाइल फोन पर बात करने के दौरान पुलिस को उसके ठिकाने का पता चला तो नोएड बिटाटू पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर छात्र आशु के साथ सूरज नामक युवक को बरामद कर लिया.

अपहरण का नाटक रचाः 

छात्र आशु के बरामद होने पर मां ज्योति सिंह व पिता राजेश कुमार सिंह समेत परिजनों में खुशी जाहिर की है. पुलिस के मुताबिक पबजी गेम खेलने के दौरान कर्ज लेकर मोटी रकम हार गया था. बकाया वाला रुपए की मांग कर रहा था. इसी को लेकर आशु ने खुद के अपहरण का नाटक रचा.

पिता ने दर्ज कराया था मामलाः

19 वर्षीय पुत्र आशु कुमार 21 जून को भी फार्मा की परीक्षा देने के लिए सिवान दारौंदा निकाला और 22 जून को रात में आशु ने फोन कर अपनी मां ज्योति सिंह को अपहरण होने की सूचना दी. ज्योति सिंह ने 23 जून को सुबह में पति राजेश कुमार सिंह को बताया कि आशु फोन कर अपहरण किए जाने की बात कहा था. जिस पर राजेश कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया था.

“तथाकथित अगवा छात्र आशु 21 जून को हाजीपुर घूमफिर और 22 जून को रात में गोला रोड की प्वाइंट स्थित एटीएम से दस हजार रुपए निकासी की थी. उसी रात आशु ट्रेन से दिल्ली रवाना हुआ था और ग्रेटर नोएडा के बिटाटू थाना क्षेत्र में अपने दोस्त सूरज कुमार के फ्लैट में ठहरा था. सूरज उसरी शिकारपुर का रहनेवाला है. 28 जून को थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज की टीम ने ग्रेटर नोएडा से सूरज के फ्लैट से सकुशल आशु बरामद कर लिया. छात्र आशु का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा.” -सुश्री दीक्षा, एएसपी दानापुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ‘फोटो से फोटो’ बनाकर फर्जी हाजिरी लगाना शिक्षक को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…

2 घंटे ago

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

18 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

23 घंटे ago