Bihar

बीमा भारती की विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उप-चुनाव, इस्तीफा देकर पूर्णिया में लोकसभा लड़ा लेकिन जमानत जब्त हो गई थी

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गठन के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग ने उप-चुनाव की घोषणा कर दी है। 10 जुलाई को देश के सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए उप-चुनाव होने वाले हैं जिसमें बिहार की रुपौली 10 विधानसभा सीट भी शामिल है। यह सीट बीमा भारती के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।

लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्णिया से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने रुपौली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। लालू यादव के आशीर्वाद और तेजस्वी यादव के सहयोग से बीमा भारती मैदान में उतरी थीं लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पप्पू यादव की जीत हुई और बीमा भारती की जमानत जब्त हो गयी। माना जा रहा है कि बीमा भारती रुपौली सीट पर खोई हुई विधायकी को फिर से हासिल करने के लिए अपना भाग्य आजमाएंगी। वह इस सीट पर पांच बार विधायक रह चुकी हैं।

चुनाव आयोग ने इसका डिटेल प्रोग्राम भी जारी कर दिया है। उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रोग्राम के अनुसार 14 जून को इसके लिए अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो जाएगा और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 21 जून तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। उसके बाद 24 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 26 जून तक इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे और 10 जुलाई को बिहार के रुपौली समेत सात राज्यों के सभी विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को सभी विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित मतगणना स्थलों पर वोटो की गिनती की जाएगी और काउन्टिंग पूरी होने के बाद हार जीत के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि 15 जुलाई को उपचुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी और आचार संहित की मियाद पूरी हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago