Bihar

राजद उम्मीदवार बीमा भारती की बढ़ी मुश्किलें, पति अवधेश मंडल और बेटे के खिलाफ वारंट, तलाश तेज

पूर्णिया के भवानीपुर के चर्चित व्यवसायी गोपाल यादुका हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल एवं बेटे राजा कुमार के खिलाफ वारंट जारी हो गया। जिससे इस मामले में दोनों पिता- पुत्र की मुश्किलें बढ़ गई है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट की मांग की थी। वारंट जारी होने के साथ ही अवधेश मंडल एवं राजा कुमार की तलाश में पुलिस ने जगह- जगह छापेमारी तेज कर दी है।

उन्होने बताया कि दरअसल गिरफ्तार शूटर ने पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में बताया था कि मामले में प्रयुक्त हथियार को काम खत्म होने के बाद राजा कुमार को सौंप दिया गया था। और पुलिस अनुसंधान में अवधेश मंडल की संलिप्तता भी साफ हो गयी है। लिहाजा प्रयुक्त हथियार के बारे में जानकारी एवं मामले के पूरी तरह से खुलासे के लिए दोनों पिता- पुत्र की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए अहम है।

हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों के जबाव में एसपी ने कहा कि अनुसंधान में पुलिस की थ्योरी पूरी तरह क्लियर है। गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस ने 20- 25 लोगों से पूछताछ की थी। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठे कर लिए गए थे। पुलिस के अनुसंधान पर राजनीतिक रंग चढ़ाना उचित नहीं है। अगर किसी को हत्याकांड में शामिल अपराधियों के विषय में जानकारी थी तो पुलिस को पहले ही बताना था।

अब भी अगर किसी के खिलाफ कोई साक्ष्य हो तो पुलिस को दे, कोई भी हो कार्रवाई होगी। वैसे मामले को और अधिक क्लियर करने के लिए जेल भेजे गए चारों आरोपियों के रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी है। न्यायालय द्वारा रिमांड की अनुमति के बाद चारों को आमने- सामने पूछताछ की जाएगी।

आपको बता दें बीमा भारती रूपौली उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। उन्होने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। लेकिन यादुका हत्याकांड में पति अवधेश मंडल और बेटे राजा कुमार की संलिप्पता के बाद से परेशानी बढ़ गई है। कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस भी तेजी ने दोनों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इससे पहले पटना स्थित बीमा भारती के घर पर भी पुलिस ने सर्च ऑपरेशन किया था। साथ है रूपौली के पैतृक घर पर भी छापेमारी की थी।

इससे पहले लोकसभा चुनाव में पूर्णिया सीट से बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें निर्दलीय पप्पू यादव ने हराया था। आरजेडी के टिकट पर बीमा ने चुनाव लड़ा था। जिसके बाद एक बार फिर से रूपौली उपचुनाव में राजद प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

47 मिनट ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

1 घंटा ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

11 घंटे ago