Bihar

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवेदन कल से; बिहार सरकार देगी 10 लाख, जानिए पूरी डिटेल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की नीतीश सरकार राज्य के युवाओं को उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये दे रही है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के आवेदन सोमवार यानी (एक जुलाई) से शुरू होंगे। उद्योग विभाग की वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन होंगे। इसके लिए पोर्टल सोमवार सुबह 11 बजे खुलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरिक ने कहा है कि 31 जुलाई के बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी है कि आवेदन ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की पठनीय प्रति अपलोड करें। ऐसा नहीं होने पर आवेदन अस्वीकृत किए जा सकते हैं।

इस बार भी कुल पांच वर्गों में लाभुकों का चयन होगा। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति उद्यमी योजना, अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, महिला उद्यमी योजना, युवा उद्यमी योजना और अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस बार करीब 9200 लाभुकों का चयन होगा। इसमें अल्पसंख्यक योजना के तहत 1200 लोगों का चयन होगा। अन्य चार वर्ग में 8000 लोगों का चयन होगा।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति उद्यमी योजना, अतिपिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना, महिला उद्यमी योजना, युवा उद्यमी योजना और अल्पसंख्यक उद्यमी योजना के तहत लाभुकों का चयन होता है। इन्हीं वर्ग में आवेदन करना होता है। इस योजना के तहत दस लाख रुपये तक की राशि मिलती है। इसमें पचास फीसदी अनुदान और पचास फीसदी ब्याजरहित ऋण होता है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए आवदेनकर्ता का बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु 18 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। यह राशि कोई उद्यम शुरू करने के लिए दी जाती है। आवेदक को राशि मिलने के बाद आसान किस्तों में इसे वापस भी करना होता है।

हालांकि, सरकार इसमें 50 फीसदी अनुदान भी दे रही है। साथ ही आवेदकों के पास इन जरूरी दस्तावेजों का होना जरूरी है। जिसमें स्थायी निवास प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र (जन्म तिथि के सत्यापन के लिए) इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर नमूना, बैंक स्टेटमेंट, कैंसिल चेक जरूरी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

20 मिनट ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

34 मिनट ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

51 मिनट ago

समस्तीपुर में DRUCC की बैठक में रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार पर मंथन, सुझावों पर कार्रवाई का आश्वासन

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल…

1 घंटा ago

शहर से सटे बिशनपुर में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड संख्या-5 में शुक्रवार की रात एक बंद…

2 घंटे ago