Bihar

‘बिहार में NDA का चेहरा नीतीश ही हैं, कोई कुछ कहे फर्क नहीं पड़ता’- शाहनवाज हुसैन; सम्राट चौधरी को बताया 24 कैरेट गोल्ड

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि आज जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. इस बैठक से एनडीए और मजबूत होगा. अभी तक के इतिहास को देखे तो नरेंद्र मोदी और नीतीश का जो गठबंधन है वो सबसे मजबूत है. भरोसे के साथ दोनों आदमी काम कर रहे हैं. अश्विनी चौबे के बयान ‘बीजेपी को अगला बिधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ना चाहिए’ के जवाब में शाहनवाज हुसैन ने ये बातें कहीं.

“एनडीए बिहार में बहुत मजबूत है. नीतीश जी बिहार में इसके मुखिया हैं और उन्हीं के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा. अगला चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगा, ये बात आप समझ लीजिए.”– शाहनवाज हुसैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी

24 कैरेट गोल्ड हैं सम्राटः

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की कार्यशैली पर उंगली उठायी जा रही है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी जब से बीजेपी में आए लगातार बीजेपी को मजबूत करने के काम में लगे हुए हैं. इस चुनाव में भी उन्होंने काफी मेहनत किया है. एनडीए को 75 प्रतिशत सीट पर जीत दिलाई. किन्ही कारणों से कहीं कहीं असफलता मिली, लेकिन वो मायने नहीं रखता है. सम्राट चौधरी पार्टी के लिए चौबीस कैरेट खड़ा सोना हैं.

शाहनवाज का छलका दर्दः

अश्विनी चौबे के बयान को लेकर शाहनवाज हुसैन से जब पूछा गया कि पार्टी में नाराजगी है तो उन्होंने अपने आप को एक उदाहरण के रूप में पेश किया. कहा कि ‘हमें भी इस बार कुछ नहीं मिला, लेकिन हम तो नाराज नहीं है. जितना पार्टी ने दिया है काफी है और एक कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी के लिए काम कर रहा हूं’. नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष के लोगों को छात्रों के भविष्य की चिंता है. इस मामले को लेकर सरकार बहुत कुछ कर रही है. विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करें.

अश्वनी चौबे ने क्या कहा था?

2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए बीजेपी के नेतृत्व में चुनाव लड़े. बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर आए और एनडीए को भी आगे बढ़ाए. हम नीतीश कुमार को साथ लेकर चल रहे थे, आज भी चल रहे हैं, आगे भी चलेंगे.’

Avinash Roy

Recent Posts

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

49 मिनट ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

3 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

14 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

15 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

19 घंटे ago