Bihar

बिहार में मॉनसून आने की तारीख की हो गई घोषणा, जानिए कब से होगी झमाझम बारिश

हीटवेव और उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए राहत भरी खबर है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मॉनसून उत्तर-पूर्वी भाग से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से बादल छाने लगेंगे। वहीं, 20 जून से बिहार के अधिकतर हिस्सों में गरज, चमक व तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना होगा। हालांकि, उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के उत्तर-पूर्व हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। पहले बिहार में मॉनसून के आगमन की तारीख 17 या 18 जून बताई जा रही थी, लेकिन अब यह आगे खिसक गई है।

पछुआ का जोर थमा पुरवा प्रसार रहा पांव

प्रदेश में मॉनसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां तेजी से तैयार हो रही हैं। बिहार की कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा हवाएं तेज हुई हैं। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी से दो-चार हो रहे हैं। शाम में चलने वाली तेज हवाओं में शीतलता है। यह मौसम मॉनसून के आगमन का संकेत है। सूबे में मॉनसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है।

बिहार में 4 साल बाद देरी से आएगा मॉनसून

बिहार में 2020 से 2023 के बाद मॉनसून देरी से आएगा। इन चार वर्षों के दौरान मॉनसून तीन बार 13 और एक दफे 12 जून को सूबे में प्रवेश कर गया था। वहीं 2019 में 21 जून को बिहार में मॉनसून ने दस्तक दी थी। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून 20 जून को बिहार पहुंचेगा। भले ही यह देरी से आ रहा है पर ला-नीना के प्रभाव से राज्य में बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। अल-नीनो का प्रभाव होने के कारण 2022 और 2023 में मॉनसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई। वहीं 2021 में सामान्य से 27.3 मिलीमीटर अधिक बारिश हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

56 मिनट ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

13 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

14 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

14 घंटे ago