Bihar

बिहार में जारी है पुलों का धंसना; अब किशनगंज में 14 साल पुराने ब्रिज का पिलर धंसा, आवागमन बाधित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में पुलों के धंसने और ढहने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा। पिछले 11 दिनों में 6 पुल छह चुके हैं। अब तीन दिनों से जारी तेज मूसलाधार बारिश के कारण किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के कुकुरबाघी पंचायत स्थित खौसीडांगी गांव में बूंद नदी पर बना पुरानी पुल के दो स्पेन रविवार को धंस गए। नदी के तेज बहाव के कारण अब इस पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है। ठाकुरगंज की सीओ सुचिता कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों से पुल का पाया धंसने की जानकारी मिली है।

आरडब्लूडी के सहायक अभियंता आलोक भूषण ने बताया कि भारी वाहनों का आवगमन फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं इस पुल पर सोमवार की सुबह बैरिकेटिंग लगाकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यह पुल वर्ष 2009-10 में विशेष प्रमंडल के द्वारा बनाया गया था। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों के आवागमन से इस पुल को क्षति हुई है। जिसकी जानकारी संबंधित वरीय पदाधिकारी को दी गई है। उन्होंने बताया कि पुल पर फिलहाल भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है।

आपको बता दें पुल पर खतरा मंडराया तो कुकुरबाघी पंचायत का खौसी डांगी, मायनागुड़ी, लाठ गच्छ, बौरी गच्छ,माता बाजार आदि गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। जिससे लगभग दस हजार ग्रामीण पूरी तरह बंगाल पर निर्भर हो जाएंगे। इस संबंध में स्थानीय लोग बताते हैं कि अत्यधिक बारिश होने के कारण बूंद नदी पर बना इस पुराने पुल का दो स्पेन धंस गया है।

अगर तत्काल इसकी कोई व्यवस्था नहीं की गई तो लगभग आधे दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क कट जाएगा। यह सड़क स्थानीय ग्रामीणों के लिए लाइफ लाइन का काम करता है, जो ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के खोरी बारी को भी जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार बूंद नदी पर पुल वर्षों पहले बनाई गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago