Bihar

बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं; JDU के साथ हमारी भी डिमांड, बोले चिराग पासवान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार को विशेष राज्य देने की मांग एक फिर से जोर पकड़ने लगी है। पहले जेडीयू और अब एनडीए की सहयोगी और चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) ने भी जदयू के सुर में सुर मिलाए हैं। लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवना ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं है। ये डिमांड तो बिहार का हर सियासी दल की रही है।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोगों की हमेशा से रही है। बिहार में कौन सा ऐसा दल है जो विशेष राज्य के दर्जे की बात नहीं करता है। और सहमति न देता हो, हम खुद इसके पक्षधर हैं। अगर हम लोग ये बोलें कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए, तो ये प्रेशन पॉलिटिक्स नहीं है। हम लोग जिस सरकार के गठबंधन में हैं। जिस एनडीए का हिस्सा हैं।

चिराग ने कहा कि एनडीए का सबसे बड़ा घटक दल भाजपा जनता पार्टी है। जिसके नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन पर हम सबको विश्वास है, ये मांग हम उनसे नहीं तो किससे करेंगे। हम लोग ये भी मानते हैं कि नीति आयोग के अधीन ये विषय आता है। इससे पहले जब योजना आयोग था तो उसमें कुछ ऐसे प्रावधान थे, जिनसे कुछ स्टेट को विशेष राज्य का दर्जा मिलता था। नए प्रावधानों के अनुसार इसमें जरूर कुछ टेक्निकल इश्यू हैं। उसका भी हम सब मिलकर समाधान ढूंढेंगे। जो जेडीयू ने कहा ये मांग हम लोगों की भी है, कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

आपको बता दें 29 जून को दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या स्पेशल पैकेज देने की मांग की गई। और प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिसके बाद अब जेडीयू की तरह एनडीए की सहयोगी लोजपा (आर) ने भी बिहार को स्पेशल स्टेट का दर्जा देने की मांग कर दी है। हालांकि इससे पहले लालू यादव की आरजेडी भी लगातार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात करती आई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

9 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

10 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

10 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

10 घंटे ago