Bihar

नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार को मिला बड़ा सौगात, सूबे में दो एक्सप्रेस -वे बनने का रास्ता साफ़

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को भारतमाला शृंखला-2 के तहत बिहार से जुड़े दो एक्सप्रेस वे क्रमश: गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे और रक्सैल-हल्दिया एक्सप्रेस वे को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की यह बिहार के लिए डबल सौगात है।

उन्होंने बताया कि रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे के तहत बिहार में 367 किमी सड़क का निर्माण होगा जबकि गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे के तहत बिहार में 416 किमी सड़क का निर्माण कराया जाना है।

पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके पूर्व भारतमाला शृंखला-2 के तहत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे को अपनी स्वीकृति प्रदान की थी। इसके तहत 170 किमी सड़क बिहार से गुजरने वाली है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अब तक पांच पैकेज में लगभग 5241 करोड़ रुपए की लागत से 136 किमी सड़क निर्माण की निविदा हो चुकी है।

इन जिलों से गुजरेगा रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे

रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस वे बिहार में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई और बांका जिले से गुजरते हुए झारखंड के रास्ते हल्दिया पहुंचेगा। वहीं गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले से गुजरेगा।

सामरिक लिहाज से इस सड़क का विशेष महत्व है। विजय सिन्हा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार जैसे राज्यों की निर्णायक भूमिका होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

9 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

11 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

12 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

12 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

14 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

19 घंटे ago