Bihar

जमीन रजिस्ट्री के लिए नहीं करनी पड़ेगी दौड़भाग; घर बैठे जमा होगा चालान, जानिए ऑनलाइन प्रोसेस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार सरकार जमीन निबंधन में आने वाली परेशानी को देखते हुए निबंधन पोर्टल में कई अहम बदलाव करने जा रही है। अब लोग जमीन निबंधन के लिए चालान घर बैठे जमा कर सकेंगे। साथ ही टोकन भी घर से ही ले सकेंगे। इस प्रक्रिया के लिए अब निबंधन कार्यालय का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे जुड़ी तमाम प्रक्रिया ऑनलाइन होने के साथ ही इतनी सरल हो जाएगी कि कोई भी इसका लाभ खुद प्राप्त कर सकता है।

निबंधन विभाग अपनी वेबसाइट में कई सुविधाएं लोगों को मुहैया कराने जा रहा है। विभागीय स्तर पर अंतिम दौर का परीक्षण चल रहा है। लोगों की प्रतिक्रिया के आधार पर कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं। विभाग की तैयारी है कि अगले माह से ये सुविधाएं लोगों को मिलने लगे। निबंधन विभाग की वेबसाइट में नए बदलाव होने और इसकी क्षमता बढ़ाने से लोगों को निबंधन कार्य में कम समय लगेंगे। अभी टोकन नंबर में एक सप्ताह या इससे अधिक की भी वेटिंग मिलती है। वेटिंग की फेहरिस्त छोटी हो जाएगी।

अब मिलेंगी ये सुविधाएं :

जमीन से लेकर अन्य किसी तरह के निबंधन के लिए संबंधित वेबसाइट पर विवरण भरने पर लगने वाले शुल्क की जानकारी मिल जाएगी। इसके आधार पर ऑनलाइन माध्यम से किसी पेमेंट गेट-वे की मदद से चालान जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही टोकन नंबर मिल जाएगा, जिसमें निबंधन की तारीख और समय लिखा होगा।

इसके बाद आवंटित समय पर निबंधन कार्यालय पहुंच कर संबंधित व्यक्ति को सिर्फ अपनी बॉयोमेट्रिक देनी होगी और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना होगा। इससे पहले सभी दस्तावेजों का मिलान व्यक्ति के वास्तविक पहचान-पत्र से किया जाएगा। निबंधन की नई वेबसाइट अधिक सुविधाजनक और तेज गति से काम करेगी। एक साथ कई तरह के आवेदन किए जा सकेंगे या कई एप्लिकेशन का उपयोग हो सकेगा। इसकी क्षमता पहले से कई गुना बढ़ाई जा रही है।

अभी आती हैं ये समस्याएं :

अभी विभाग में निबंधन की व्यवस्था कंप्यूटरकृत तो है, लेकिन शुल्क जमा करके चालान और टोकन लेने के लिए निबंधन कार्यालय जाना पड़ता है। इसमें कार्यालय में दलाली और बिचौलिया तंत्र हावी रहता है। निबंधन विभाग की मौजूदा वेबसाइट के हैंग होने या काफी धीमी गति से काम करने की समस्या आती है। इससे निबंधन कराने में काफी समय लगता है।

मौजूदा व्यवस्था में जमीन का निबंधन कराने के लिए मॉडल डीड की सुविधा तो है, लेकिन जमीन का विवरण डालकर इसके आधार पर निबंधन शुल्क की जानकारी नहीं मिलती है। इसके लिए निबंधन कार्यालय के कर्मी या कातिब की मदद लेनी पड़ती है। बिना इनकी मदद से निबंधन शुल्क का पता नहीं चलता है। अभी घर बैठे सिर्फ मॉडल डीड को देख सकते हैं या इसमें जमीन से संबंधित विवरण भरकर इसका प्रिंट ऑउट ले सकते हैं। निबंधन की प्रक्रिया पूरी नहीं करवा सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

3 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

4 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

15 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

16 घंटे ago