Bihar

JDU के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग, आरक्षण पर भी मोदी सरकार से बड़ी डिमांड

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में चल रही है, जिसकी अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. बैठक के दौरान संगठन से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें कहा गया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपनी पूरी आस्था जताएगी. जदयू ने 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का संकल्प संगठन से जुड़े प्रस्ताव में लिया है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हाल ही में एनडीए के बीजेपी की अगुवाई में बिहार चुनाव लड़ने की मंशा व्यक्त की थी. बक्सर के पूर्व सांसद ने कहा था कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आए और एनडीए की सरकार बने. उन्होंने मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा था- पार्टी में आयातित माल हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री को लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा. अब जदयू नेता केसी त्यागी ने इस बयान को लेकर अश्विनी चौबे पर पलटवार किया है.

नीतीश के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने का ऐलान

जेडीयू महासचिव और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, ‘2025 का बिहार चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बीजेपी के बड़े नेता भी यह बात कह चुके हैं. हम छोटे-मोटे बीजेपी नेताओं की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं. हम तो पीएम मोदी की बात को मानते हैं. पीएम ने कहा था कि बिहार का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. नेतृत्व को लेकर बिहार में कोई कन्फ्यूजन नहीं है’.

झारखंड चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी जदयू

इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड ने 2024 के झारखंड चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने और मजबूती से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. संगठन से जुड़े प्रस्ताव में केंद्र और राज्य सरकार में पार्टी के मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया है. निर्देश दिया गया है कि जहां भी मंत्रियों का कार्यक्रम हो, बूथ स्तर पर उसकी जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंचे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया है.

बिहार के लिए विशेष दर्जा या स्पेशल पैकेज की मांग

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनता दल यूनाइटेड ने राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जिसमें लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए नीतीश कुमार को बधाई दी गई. साथ ही एनडीए की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई. राजनीतिक प्रस्ताव में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज देने की पुरानी मांग को नीतीश कुमार की पार्टी ने एक बार फिर दोहराया है. बिहार में कास्ट सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने के फैसले को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सही ठहराया है और पटना हाई कोर्ट से निरस्त होने के बावजूद इसे इसे नौवीं अनुसूची में शामिल करने की केंद्र से मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

11 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

12 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

23 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

23 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

24 घंटे ago