Bihar

बिहार में पुल गिरने के पीछे राजनीतिक साजिश, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी बोले- सरकार को बदनाम करने का रचा जा रहा षड्यंत्र

बिहार में बीते 12 दिनों में पांच पुलों के गिरने के बाद वहां राजनीति तेज हो गई है. एक तरह जहां नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने इसको लेकर डबल इंजन सरकार (केंद्र और राज्य में गठबंधन) पर हमला बोला है वहीं दूसरी तरफ एनडीए नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य सरकार का बचाव किया है और इसे साजिश बताया है.

पुल गिरने का ताजा मामला मधुबनी का है जहां 75 मीटर लंबे पुल का गार्डर टूट गया जिससे पुल जमींदोज हो गया. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तंज कसते हुए कहा, बधाई हो! बिहार में डबल इंजन सरकार की डबल ताकत से महज 9 दिन में केवल और केवल मात्र 5 पुल ही गिरे है.

तेजस्वी ने कसा नीतीश सरकार पर तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रहनुमाई और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में 6 दलों वाली डबल इंजनधारी एनडीए सरकार ने बिहारवासियों को 9 दिन में 5 पुल गिरने पर मंगलराज की कल्याणमय उज्जवल शुभकामनाएं हैं. पुलों के गिरने से जनता के स्वाहा हो रहे हजारों करोड़ों रुपये को स्वघोषित ईमानदार लोग ‘भ्रष्टाचार’ ना कह कर ‘शिष्टाचार’ कह रहे हैं.

इस पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को पता होना चाहिए किस कारण क्या हो रहा है, जो पुराने पुल है उनकी जांच हो रही है, नजर रखे हुए है इन चीजों पर.

मांझी ने किया बचाव, बताया साजिश

वहीं इस पर जीतन राम मांझी ने सरकार का बचाव करते हुए कहा,  ठेकेदार की गलती से ऐसी घटनाएं हो रही हैं, घटिया किस्म का उसमें मेटेरियल दिया होगा, पुल का गिर जाना अलग बात है, उस पर बिहार सरकार त्वरित कार्रवाई कर रही है, उन्होंने कहा, आखिर ऐसा क्यों हो रहा है की बिहार में बार–बार पुल टूट रहा है? पहले पुल नहीं टूट रहा था, 1 महीना पहले ऐसा नहीं हो रहा था, अब ऐसा क्यों हो रहा है ? हमे लगता है कि इसमें कहीं न कहीं साजिश भी है.

निर्माण की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए: चिराग

वहीं एनडीए के एक और सहयोगी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं, जो भी दोषी होंगे, जिसने भी लापरवाही की है, जहां पर भी भ्रष्टाचार हुआ है कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा, भविष्य में जितने भी नए निर्माण होंगे उसके लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि गुणवत्ता की कोई समस्या ना हो.

वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अब तक इस सरकार के जाने के बाद ही पुल गिरने का सिलसिला रुकेगा. हमें सरकार से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि हम व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में पूछताछ कर रहे थे.’

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago