Bihar

राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीडितों का: बाढ़ और सूखा पर मीटिंग में बोले नीतीश कुमार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

आपदा और राहत पीडितों की बात करते हुए नीतीश कुमार बोले कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार किसी का होता है तो वो आपदा पीडितों का होता है। राज्य सरकार बाढ़ और सूखे की स्थिति में प्रभावितों को हर संभव मदद करती है। इससे जुड़े विभागों के अधिकारी इस बात को ध्यान में रखें और सतर्क रहें।

मंगलवार को नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में संभावित बाढ़ व सूखे से पहले की तैयारियों की जांच-पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने इससे जुड़े मंत्री और विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी जिलों के डीएम और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हुए थे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भूजल स्तर पर गंभीरता से नजर रखने को कहा। उन्होंने पेयजल व्यवस्था का इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। कहा कि आपदा की स्थिति में किसी व्यक्ति को कोई दिक्कत न हो, इसका हर स्तर पर ध्यान रखा जाए। हर घर नल का जल योजना से लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसे पूरी तरह व्यवस्थित रखें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर कई कार्य किए जा रहे हैं। इसकी भी सतत निगरानी होनी चाहिए ताकि बेहतर ढंग से जमीनी स्तर पर लागू किया जा सके। पिछली साल की तुलना इस बार गर्मी अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए तैयारी करें।

इसके पहले आपदा प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बाढ़, सूखा व अन्य आपदाओं को लेकर पूर्व तैयारियों से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक तैयारी की जा रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago