Bihar

DElEd और STET की परीक्षा 18 जून को स्थगित, बकरीद को लेकर BSEB ने लिया फैसला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

17 जून को बकरीद पर्व को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 18 जून को होने वाली DElEd के प्रथम वर्ष की परीक्षा और STET की प्रथम परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डी०एल०एड० (फेस टू फेस) के सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन दिनांक 18.06.2024 से 25.06.2024 तक निर्धारित किया है।

17 जून को बकरीद का पर्व है जिसे देखते हुए अभ्यर्थियों के हित में डी०एल०एड० के प्रथम दिन की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया है। 18.06.2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्थगित कर दिया गया है। 18 जून को होने वाली परीक्षा का आयोजन अब बाद में किया जाएगा। इसकी जानकारी परीक्षा समिति बाद में देगी। जबकि 19.06.2024 से शेष परीक्षायें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ही आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ ही STET 2024 (प्रथम) के तहत दिनांक 18.06.2024 को आयोजित Paper-II (वर्ग 11-12) की परीक्षा को भी समिति द्वारा उक्त कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस स्थगित परीक्षा के आयोजन की तिथि के सम्बंध में सूचना बाद में दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

3 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

3 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

8 घंटे ago