Bihar

बिहार में भीषण गर्मी और लू से हड़कंप! CM नीतीश ने सभी जिलों के DM और आपदा प्रबंधन विभाग को दिये विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भीषण गर्मी और लू की आपदा जनक स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और राज्य के सभी डीएम को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीएम ने सभी डीएम को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी जिलों के संवेदनशील स्थानों पर पीने के पानी के टैंकर पर्याप्त संख्या में रखे जाएं, भूजल स्तर पर भी नजर रखें और अपने-अपने जिलों की स्थिति का आकलन करें. साथ ही क्षेत्र में जाकर लोगों को पूरी सावधानी बरतने के लिए सलाह दें.

सभी डीएम को मुख्यमंत्री का इंस्ट्रक्शन:

भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह देते हुए माईकिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित करें. मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अनुमंडल और सदर अस्पतालों में जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह से अलर्ट पर रखें और सभी जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं.

आपदा प्रबंधन विभाग को सीएम का निर्देश:

सीएम ने कहा कि गांव हो या शहर सभी जगह पर निर्वाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिया है कि लोगों को लगातार जागरूक करते रहें और संपूर्ण स्थिति पर निगरानी रखें.

बिहार में लू का अलर्ट:

मौसम विभाग की तरफ से भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसको देखते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जारी किया है कि सरकार की तरफ से पहले ही सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद किये जा चुके हैं. जब तक मानसून की दस्तक नहीं होती है, तब तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

2 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

10 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

13 घंटे ago