Bihar

बिहार: बहन पति के साथ भाग गई और मां भी ससुर संग हो गई फरार, अब न्याय के लिए ठोकर खा रही पीड़ित महिला

बिहार के मुजफ्फरपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां एक महिला का पति अपनी 13 साल की नाबालिक साली को लेकर फरार हो गया जबकि पीड़िता की मां अपने समधी के साथ फरार हो गई है। अब पीड़ित महिला न्याय के लिए थाने का चक्कर लगा रही है और उन्हें कही से भी ढूंढ कर लाने की पुलिस से गुहार लगा रही है।

दरअसल, मुजफ्फरपुर की फरीदपुर गांव निवासी सुधा की शादी बोचहां थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बिराजी भगत के 22 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद सुधा ने एक बेटी को जन्म दिया। सबकुछ ठीक चल रहा था कि इसी बीच सुधा का पति छोटू अपनी 12 साल की साली से फोन पर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

साली के प्यार में पागल छोटू पत्नी सुधा से दूरी बनाने लगा और बात-बात पर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। बीते तीन जून को सुधा का पति छोटी अपनी नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। दोनों ने मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास जाकर शादी रचा ली और दिल्ली चले गए। सुधा अपने मायके चली आई और घटना की जानकारी अपनी मां दो दी। इसके बाद सुधा की मां फूल कुमारी अकेले ही बेटी के ससुराल अपनी छोटी बेटी को तलाश करने पहुंची और वह भी लापता हो गई।

बाद में सुधा को जानकारी मिली कि उसकी मां भी उसके ससुर बिराजी भगत के साथ फरार हो गई है और दोनों दिल्ली चले गए हैं। सुधा ने बताया कि उसके पति और बहन की शादी कराने में भी उसकी मां का ही हाथ था। सुधा ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

9 मिनट ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

27 मिनट ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

10 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

11 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

11 घंटे ago