Bihar

‘अपनी मां को क्यों दिया पहले…’ गोलगप्पे पर भिड़ गए पति-पत्नी, हंगामा इतना बरपा कि बुलानी पड़ गई पुलिस

बिहार के बांका में गोलगप्पा खाने को लेकर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए. पति अपनी मां और पत्नी के साथ मार्केट आया था. तीनों गोलगप्पे खाने के लिए एक दुकान पर रुके. पति ने दुकानदार से तीन प्लेट गोलगप्पा बनाने को कहा. पति ने जैसे ही अपनी मां को गोलगप्पे की प्लेट दी को पत्नी ने नाराज हो गई. कहने लगी कि तुमने मुझे पहले क्यों नहीं दी गोलगप्पे की प्लेट? बस फिर क्या था. पति और पत्नी की दुकान में ही बहसबाजी के बाद लड़ाई शुरू हो गई.

तकरार बढ़ी तो पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया. पति ने भी अपने परिवार वालों को बुला लिया. दोनों पक्षों के बीच फिर जमकर लाठी डंडे चले. हंगामा इतना बरपा कि पुलिस को बुलाना पड़ गया. पुलिस के आते ही दोनों पक्ष गोलगप्पे की बात छोड़कर एक दूसरे पर कुछ और ही इल्जाम लगाने लगे. पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. पति ने आरोप लगा कि पत्नी उसकी मां की सेवा नहीं करती. पुलिस ने फिर बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाई.

मामला जगतपुर मोहल्ले का है. यहां रहने वाले पति-पत्नी ने सोमवार शाम को गोलगप्पे की दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया. पति ने अपनी पत्नी और मां के लिए गोलगप्पे की प्लेट ऑर्डर की थी. लेकिन पत्नी इस बात पर गुस्सा हो गई कि पति ने गोलगप्पे की प्लेट पहले उसे न देकर अपनी मां को दे दी. पति सुधांशु राय और पत्नी सपना कुमारी दुकान के बाहर सबके साममे लड़ते रहे. तभी सपना ने फोन करके अपने मायके वालों को बुला लिया.

एक दूसरे पर लगाए आरोप

सुधांशु ने भी अपने भाई हिमांशु और परिवार के अन्य सदस्यों को बुला लिया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां बरसाईं. इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल भी हुए. हंगामा बढ़ा तो पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की. तब सपना ने कहा कि मेरा पति, सास और ससुराल वाले आए दिन मुझसे एसी की मांग करते हैं. कहते हैं कि अपने मायके से एसी लाओ. जब मैं मना कर देती हूं तो मुझे ससुराल वाले मारते-पीटते हैं. वहीं, सुधांशु का कहना है कि सपना मेरी मां की सेवा नहीं करना चाहती. वो चाहती है कि संपत्ति में बंटवारा हो जाए और हम दोनों अपना चूल्हा अलग कर लें. पुलिस घंटों तक दोनों पक्षों को समझाती रही. बड़ी मुश्किल से मामले को शांत करवाया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

7 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

8 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

9 घंटे ago