बिहार में शिक्षा विभाग से केके पाठक का तबादला कर दिया गया है. डॉ. एस सिद्धार्थ अब शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं. वे हर दिन नए फैसले ले रहे हैं. उन्होंने केके पाठक द्वारा जारी कई आदेशों को भी पलट दिया है. उन्होंने स्कूलों में मॉनिटरिंग के तरीके में भी बदलाव किया है. वहीं अब वो स्कूल और विश्वविद्यालयों से जुड़ी हर तरह की कमियों और शिकायतों को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन जानेंगे और उनका समाधान भी करेंगे. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने 5 व्हाट्सएप नंबर सार्वजनिक कर दिए हैं. जिस पर शिकायत की जा सकती है.
ACS डॉ. एस सिद्धार्थ शिकायतों पर रखेंगे सीधी नजर
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए सभी नंबर अपर मुख्य सचिव के कार्यालय के हैं. इन नंबरों पर आम लोग स्कूल और कॉलेज से संबंधित शिकायतों का विवरण, फोटो और वीडियो आदि भेजे जा सकते हैं. अपर मुख्य सचिव इन नंबरों पर आने वाली शिकायतों पर सीधी नजर रख सकेंगे और उसका निपटारा भी कर सकेंगे.
शिक्षा विभाग ने इससे पहले भी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाकर शिकायत दर्ज कराने के लिए पहले दो टॉल फ्री नंबर 14417 और 18003454417 नंबर जारी किये थे. लेकिन हाल के दिनों में में विभाग ने महसूस किया कि टॉल फ्री नंबर के अतिरिक्त विभाग की तरफ से विभिन्न समस्याओं को जानने के लिए अलग-अलग वाट्सएप नंबर पर शिकायतें मांगनी चाहिए. इन मोबाइल नंबरों पर आम या कोई भी शिकायत दर्ज करा सकेगा.
हर समस्या के लिए अलग नंबर
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने अलग-अलग तरह की शिकायतों के लिए अलग-अलग कैटेगरी बनायी है. इसके लिए अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर भी जारी कर दिया गया है. शिकायतों को कुल पांच कैटेगरी में बांटा गया है. सभी कैटेगरी में शिकायत करने के लिए अलग-लग नंबर भी जारी किए गए हैं.
3.मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित शिकायत के लिए
4. योजना संबंधित शिकायत के लिए
5. विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों से संबंधित शिकायतों के लिए
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…