राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने बिहार के औरंगाबाद से चुनाव जीतकर सांसद बने अभय कुशवाहा को लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल का नेता बनाया है। वहीं, जहानाबाद से सासंद सुरेंद्र यादव को आरजेडी का मुख्य सचेतक मनोनीत किया गया है। राज्यसभा में फैयाज अहमद अब आरजेडी संसदीय दल के नेता होंगे। वे मीसा भारती की जगह लेंगे। पहली बार सांसद बने अभय कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी देने को लेकर सिसायी गलियारे में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। वहीं, मीसा भारती को इस बार संसद में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों में पार्टी के संसदीय दल के नेताओं के मनोनयन के बारे में जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में 23 सीटों पर लड़ी आरजेडी को 4 पर जीत मिली थी। लालू की बेटी मीसा भारती पाटलिपुत्र, अभय कुशवाहा औरंगाबाद, सुरेंद्र यादव जहानाबाद और सुधाकर सिंह बक्सर से चुनाव जीते।
सबसे ज्यादा चर्चा औरंगाबाद में आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले अभय कुशवाहा की रही। क्योंकि बिहार का चित्तौड़गढ़ कही जाने वाली इस सीट से पहली बार कोई गैर-राजपूत सांसद बना है। लालू का कुशवाहा फैक्टर काम कर गया और जेडीयू से आरजेडी में अभय ने यहां पार्टी को पहली बार जीत का स्वाद चखाया। अब लालू यादव ने अभय कुशवाहा को लोकसभा में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। जानकारों का मानना है कि इसके जरिए आरजेडी ने अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुशवाहा वोटरों को भी साधने की कोशिश की है।
मीसा भारती को कोई पद नहीं
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती को संसद में फिलहाल कोई पद नहीं दिया गया है। अब तक वह राज्यसभा में आरजेडी संसदीय दल की नेता थीं। हाल ही में वह पाटलिपुत्र से जीतकर लोकसभा में चली गईं। उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा थी कि लालू उन्हें लोकसभा में आरजेडी संसदीय दल का नेता बनाएंगे। मगर पार्टी ने ना तो मीसा को आरजेडी का लीडर बनाया और ना ही मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी दी गई।
लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मीसा भारती का उत्साह चरम पर है, पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी तो वह जरूर उसे निभाएंगी। अब चर्चा यह भी चल उठी है कि मीसा भारती को बिहार चुनाव से हले आरजेडी संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…