Bihar

800 साल बाद जीवंत हुआ नालंदा विश्वविद्यालय, पीएम मोदी ने नए कैंपस का लोकार्पण किया, जानें खासियत

पूरी दुनिया में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय करीब 800 सालों के बाद फिर से जीवंत हो उठा है। 17 देशों के सहयोग से भारत सरकार ने राजगीर के पास नालंदा विश्वविद्यालय का नया कैंपस बनाया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकार्पण किया।

इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 17 देशों के राजदूत समेत अन्य कई मेहमान मौजूद रहे। नालंदा यूनिवर्सिटी का नया कैंपस कई मायनों में खास है, इसमें परंपरा को बनाए रखते हुए छात्र-छात्राओं को अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

दरअसल, 2007 में हुए पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को पुनर्जीवित करने पर चर्चा उठी थी। इसके बाद भारत की तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2010 में नालंदा विश्वविद्यालय अधिनियम पारित कराया। 2014 में केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 19 सितंबर 2014 को नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस की नींव रखी। लगभग 9 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 19 जून 2024 को इस कैंपस का लोकार्पण किया।

नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के बारे में

यह परिसर ऐतिहासिक नगरी राजगीर की पंच पहाड़ियों में से एक वैभारगिरि की तलहटी में बनाया गया है। करीब 455 एकड़ में फैले नए कैंपस में 1750 करोड़ रुपये की लागत से नए भवनों और अन्य सुविधाओं का निर्माण किया गया। अभी इस कैंपस का काम चल रहा है। नालंदा यूनिवर्सिटी के कैंपस में 24 इमारतें हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago