Bihar

आज अपने 77वें जन्मदिन पर 77 पाउंड का केक काटेंगे लालू यादव, परिवार संग आधी रात को मनाया बर्थडे

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव का आज 77वां जन्मदिन है. लालू यादव ने इस मौके पर रात के 12 बजे पटना आवास पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया.

परिवार के साथ लालू यादव के जन्मदिन मनाने की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वो अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं. इस मौके पर उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्य भी वहां नजर आ रही हैं.

लालू यादव आज राबड़ी आवास पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ 77 पाउंड का केक काटेंगे. आरजेडी की तरफ से कहा गया है कि इस बार पार्टी सुप्रीमो लालू यादव का जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया जाएगा. बता दें कि लालू यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज में फुलवरिया गांव में हुआ था.

लालू यादव ने अपने भाई के साथ पटना जाने से पहले अपने गांव के स्थानीय मिडिल स्कूल में पढ़ाई की थी. इसके बाद लालू यादव पटना चले गए और वहां उन्होंने ग्रेजुएशन और एम.ए. की पढ़ाई पूरी की.

लालू ने क्लर्क के रूप में की थी करियर की शुरुआत

पटना विश्वविद्यालय के बी.एन. कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन करने के बाद लालू यादव ने पटना में बिहार पशु चिकित्सा कॉलेज में क्लर्क के रूप में काम किया, जहां उनके बड़े भाई भी चपरासी थे.

लालू अपनी पढ़ाई के दौरान ही जय प्रकाश नारायण के छात्र आंदोलन से जुड़ गए और इमरजेंसी के दौरान छात्र नेता के तौर पर उभरे और फिर बिहार की राजनीति में अपना बड़ा कद बनाया. लालू यादव साल 1990 से 1997 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे जबकि साल 2004 में यूपीए सरकार में रेल मंत्री बने और 2009 तक इस पद पर रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

40 मिनट ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

9 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

10 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago