विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर मैंने कोई विवादास्पद बयान नहीं दिया था, लेकिन फिर भी अगर किसी को उस बयान से दुख पहुंचा हो, तो मैं खेद प्रकट करता हूं.
उन्होंने कहा कि मेरे बयान को तोड़मरोड़ कर पेश कर दिया गया. उन्होंने कहा कि मेरा कहना साफ है कि बीजेपी पिछले करीब 17 साल सत्ता में रही, अगर उसकी नीयत मंडल कमीशन के 40 सिफारिशों को लागू करने की होती तो कर देती.
मुकेश सहनी ने सुरक्षा वापस लेने पर भी भड़कते हुए कहा कि बयान देने के कुछ ही समय के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई. उन्होंने कहा कि सुरक्षा देना या वापस लेने की एक प्रक्रिया होती है, लेकिन जिन्हें संविधान की परवाह नहीं वह सभी संस्थाओं को जेब में रख चुके हैं. इसी की लड़ाई हमलोग लड़ रहे हैं.
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मैं निषादों के लिए पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा. अपने हक, अधिकार की लड़ाई लड़ना गुनाह है, तो फांसी पर लटका दीजिए. मरवा दीजिए.
सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी नवंबर में निषाद आरक्षण की बात की थी, लेकिन नीतीश कुमार के एनडीए में आने के बाद वह पीछे हट गई. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि मैं गुलाम बनकर नहीं रह सकता, शुरू से संघर्ष करता रहा हूं, आगे भी करता रहूंगा. उनकी अभी सरकार है फांसी दे दे, लेकिन संघर्ष का रास्ता नहीं छोडूंगा.
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…