Bihar

मुकेश सहनी की VIP और BJP के बीच मुकदमेबाजी; फेसबुक पोस्ट को लेकर घमासान, जानिए पूरा मामला

लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में मुकेश सहनी की वीआईपी और बीजेपी के बीच मुकदमेबाजी शुरू हो गई है। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी के खिलाफ बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। तो वहीं दूसरी तरफ वीआईपी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी तहरीर दे दी। बीजेपी का आरोप है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के गलत फोटो का इस्तेमाल किया गया है। वीआईपी के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ये फोटो लगाई गई है। जिसमें सम्राट चौधरी और मुकेश सहनी एक साथ खड़े हुए हैं। फोटो एडिट करके बनाई गई है। और लगत संदेश प्रसारित किया जा रहा है।

वीआईपी के इस फोटो को बिहार बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। और लिखा है कि इंडी गठबंधन का एक ही काम है। सुबह-शाम झूठ बोलना! देखिए, झूठ फैक्ट्री का एक और नमूना।

दरअसल जो फेक फोटो वायरल हो रहा है। उसमें मुकेश सहनी और सम्राट चौधरी बुके लिए हुए खड़े हैं। और फोटो के कैप्शन में लिखा है कि भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी ने वीआईपी पार्टी में आस्था रखते हुए वीआईपी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

दरअसल इससे पहले बीजेपी ने किसी अशोक चौहान को वीआईपी का प्रदेश अध्यक्ष बता पार्टी में शामिल कराने का दावा किया था। इसके बाद विकासशील इंसान पार्टी के फेसबुक से यह दावा कर दिया गया कि सम्राट चौधरी मुकेश सहनी में आस्था व्यक्त करते हुए वीआईपी में शामिल हो गए हैं।

इसी मामले में बीजेपी ने पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। और कानूनी कार्रवाई की बात कही है। तो वहीं वीआईपी ने भी बीजेपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जानकारी मिल रही है कि दोनों शिकायतों को साइबर क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago