Samastipur

CBSE 12th Result: समस्तीपुर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं का बारहवीं में बेहतर प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल के सी.बी.एस.ई. के बारहवीं परीक्षा 2024 के परिणाम में छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस परिणाम में साइंस की छात्रा आराध्या सिंह ने होली मिशन हाई स्कूल में 96% अंक प्राप्त कर टॉपर बनी। बताते चलें कि इस वर्ष होली मिशन हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के टॉप टेन में आराध्या सिंह 96% एवं गर्विता आर्या 95.4%, विकास राज 95.4%, अर्पित कुमार 94.2%, आदित्य कुमार 93.6%, अनुष्का सिन्हा 93.4%, हिमांशु राज 93.2%, भूमि 92.2%, कुणाल कुमार 92%, सिवांगी आनंद सिन्हा 92, राज मोहन 91% टॉप टेन में अपना स्थान लाकर अपना अपने माता-पिता, परिजन एवं विद्यालय का नाम जिला में रोशन किया है।

इस विद्यालय से परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं में 90 से 100% अंक प्राप्त करने वाले 25, 80 से 90% तक अंक प्राप्त करने वाले 42, एवं 70 से 79% अंक प्राप्त करने वाले 149 छात्र-छात्राओं ने अपनी शैक्षिक प्रतिभा का अद्भुत परिचय दिया है। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय की निदेशिका सह सचिव विभा देवी, प्राचार्य अमृत रंजन, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसके अहमद एवं शिक्षाविद डॉ. अनिल कुमार ने विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ उन्हें सफलता पर मिठाई खिलाकर ढ़ेर सारी बधाइयां देकर खुशियों का इजहार किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

8 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago