Bihar

चर्चित BJP नेता हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, RJD के बाहुबली विधायक रितलाल यादव को किया बरी

बीजेपी नेता सत्यनारायण मर्डर केस में आरजेडी विधायक रीतलाल यादव को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए की विशेष अदालत ने रीतलाल को बरी कर दिया है। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर इस चर्चित हत्याकांड की स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई हुई। इस आपराधिक मामले में दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव समेत अन्य आरोपी हैं।

दानापुर की पूर्व विधायक आशा देवी के पति भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा की हत्या राजद की रैली के दिन 30 अप्रैल 2003 को दानापुर थाने के जमालुउद्दीन चक के पास गोली मारकर की गई थी। लालू यादव करीबी रहे रीतलाल यादव का नाम सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता सत्यानारायण सिंह की हत्या में उछला था। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव तेल पिलावन-लाठी घुमावन रैली कर रहे थे तब इसी दिन खगौल के जमालुद्दीन चक के पास दिनदहाड़े भाजपा नेता सत्यनारायण सिंह को उनकी ही गाड़ी में गोलियों से भून डाला गया था।

रीतलाल यादव की इमेज दानापुर में बाहुबली जैसी है। और उनकी सियासी करियर भी खूब परवान चढ़ा। लालू ने रीतलाल को आरजेडी का महासचिव घोषित बनाया था। रीतलाल ने 2010 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और बीजेपी उम्मीदवार से हारकर दूसरे पायदान पर रहे थे। रीतलाल यादव जेल से दानापुर विधानसभा का चुनाव भी लड़े। बाद में वे एमएलएसी बने।

साल 2012 में रीतलाल यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया था। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव ने भाजपा की आशा सिन्हा को 15924 वोटों के अंतर से हराया था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago