Bihar

पटना पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि, परिवार से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने पीएम का स्वागत किया. इसके बाद पीएम सबसे पहले पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के घर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पीएम बिहार बेजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए.

13 मई को सुशील मोदी का निधनः

बता दें कि पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन 13 मई को दिल्ली में हो गया था. सुशील मोदी लंबे समय से ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे. दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. निधन के अगले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे.

बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठकः

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पहली बिहार भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. चुनाव प्रबंधन समिति के साथ वार्ता करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर काफी दिनों से तैयारी की जा रही थी. इस दौरान 21 मई को भी पीएम का कार्यक्रम रखा गया है.

कल सभा को करेंगे संबोधितः

पीएम एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार बिहार पहुंचे हैं. 12 मई को पीएम ने पटना में रोड शो किया था. बीजेपी नेताओं के मुताबिक पीएम 21 मई को छठे चरण की वोटिंग को लेकर दो लोकसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करेंगे. इसमें महाराजगंज में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और मोतिहारी में राधामोहन सिंह के समर्थन में वोट मांगेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

17 घंटे ago