मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दिवंगत सुशील मोदी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की। सीएम नीतीश के साथ उनके खास मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे। थोड़ी देर मुलाकात के बाद सीएम नीतीश सुशील मोदी के आवास से निकल गए।
14 मई को सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना आया। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से सीएम नीतीश सुशील मोदी के अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। सीएम नीतीश सुशील मोदी का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। जिसके बाद तबीयत ठीक होने पर आज सुशील मोदी के आवास पर गए थे।
मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया था। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…