Bihar

सम्राट चौधरी को रोजगार हमने ही दिया, मंत्री-विधायक बनाया; भाजपा के डिप्टी सीएम पर बरसे तेजस्वी यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के नौकरी बांटने वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा था कि चार जून के बाद लालू परिवार बेरोजगार हो जाएगा। सम्राट चौधरी के इस बयान पर अब सूबे के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि उनको तो रोजगार हमने (आरजेडी) ने दिया था। विधायक बनायाा, मंत्री बनाया। हम लोग पॉजिटिव लोग हैं। बता दें कि सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आरजेडी के साथ की थी। आरजेडी ने ही सम्राट चौधरी को पहली बार मंत्री बनाया था।

मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम लोग पॉजिटिव लोग हैं। हम लोग सरकार में भी आते हैं तो रोजगार देते हैं अगर हमें ये लोग गाली नहीं देंगे तो बीजेपी में इनकी पूछ नहीं होगी। हमको या लालू जी के बारे में बोलकर उनकी राजनीति चल रही है तो ठीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार आ रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन इनको चुनाव से पहले आना चाहिए। बिहार के लोगों ने इनको बहुत समय दिया, अब लेने की बारी है। यहां के लोग बिल्कुल समझ चुके हैं कि क्या हो रहा है। तेजस्वी ने दावा करते हुए कहा कि इनको समर्थन नहीं मिल रहा है, ये घबराए हुए हैं। इन लोगों को जो बिहार से उम्मीद थी वह उम्मीद पूरी नहीं रही है। एनडीए चुनाव हार रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

3 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

5 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

6 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

16 घंटे ago