Samastipur

रेलवे का पटना से लेकर समस्तीपुर तक दिखा एक्शन, 4 लाख से अधिक बेटिकट यात्रियों से वसूले 31 करोड़ 55 लाख रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के फलस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष के एक अप्रैल से 14 मई तक अनियमित यात्रा के कुल 4 लाख 87 हजार 600 मामले सामने आए जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 31 करोड़ 55 लाख वसूला गया।

जांच अभियान के दौरान दानापुर मंडल में लगभग 1 लाख 23 हजार लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़ा गया। इनसे दंडस्वरूप लगभग 07.67 करोड़ रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ । इसी तरह सोनपुर मंडल में एक लाख 12 हजार लोगों से 07.32 करोड़ रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय (मुगलसराय) मंडल में 86 हजार 500 लोगों से 5.45 करोड़ रूपए दंडस्वरूप प्राप्त हुए ।

जबकि समस्तीपुर मंडल में एक लाख से अधिक लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करते हुए पकड़ा गया जिसने 7.46 करोड रूपए़ तथा धनबाद मंडल में 65 हजार से अधिक लोगों से 3.69 करोड़ की राशि प्राप्त हुई।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

5 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

14 घंटे ago