Bihar

बिहार: शराबी पिता ने किया गला घोंटकर बेटी का मर्डर, नमक डालकर बेडरूम में दफनाया फिर कब्र पर रात भर सोता रहा

बिहार के मोतिहारी जिले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के मुड़ला गांव के वार्ड नंबर 7 में एक शराबी पिता भगवान दास ने शराब पीने से रोकने पर अपनी बेटी की हत्या की कर दी. हत्या करके शव को बेडरूम में जमीन में दो फीट का गड्ढा खोदकर दफना दिया. इतना ही नहीं, शव के ऊपर चार किलो नमक भी डाल दिया ताकि शव जल्दी से गल जाए. सोमवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया.

दो दिन पहले नशे में धुत होकर भगवान दास जैसे ही घर पहुंचा, उसने बीवी से मारपीट शुरू कर दी. नशेड़ी पति के झगड़े परेशान पत्नी जब घर छोड़कर पड़ोस में चली गई. मां के जाने के बाद बेटी सोनी कुमारी ने शराब पीने का विरोध किया तो सनकी पिता ने खुद की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर में ही दफना दिया. शव दफनाने के बाद नमक डालकर बेटी के शव को गलाने की कोशिश की.

सोनी की हत्या करने के बाद नशे में धुत हत्यारे पिता ने बेड रूम में जमीन में दो फीट का गड्डा खोदा, फिर उसमें शव को दफना दिया. हत्यारे पिता ने अपने बेटे को 40 रुपये देकर 4 किलो नमक मंगवाया और शव के ऊपर साथ चार किलो नमक भी डाल दिया, ताकि शव जल्दी से गल जाए. जमीन में बेटी के शव को दफन करने के बाद हत्यारा पूरी रात बेटी को कब्र के ऊपर बेड लगाकर चैन से सो गया. सुबह होते ही घर छोड़कर फरार हो गया. सारा घटनाक्रम हत्यारा के दोनों मासूम बेटों ने देखा और सभी को बता दिया.

पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी. जब पुलिस को खबर मिली तो सीओ के मौजूदगी में गड्ढे को खोदकर सोनी कुमारी के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल की टीम के आने का इंतजार हो रहा है. एसपी कांतेश मिश्रा ने घटना को लेकर जांच की जा रही है और एफएसएल की टीम बुलाकर इस घटना की गहनता से जांच की जाएगी. यह भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और मुख्य आरोपी फरार है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

49 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

1 घंटा ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

12 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

12 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

13 घंटे ago