Bihar

अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी से रहेगी राहत, समस्तीपुर समेत 16 जिलों में हुई झमाझम बारिश, लुढ़का पारा

समस्तीपुर सहित प्रदेश में 26 मई तक प्रचंड गर्मी से राहत रहेगी। इस दौरान सूबे के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के साथ बारिश या गरज के साथ बूंदाबादी पड़ने की संभावना है। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार मंगलवार को 34 जिलों में मेघगर्जन व वज्रपात के साथ हल्की से मध्य स्तर की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के लिए ऑरेंज और दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पटना के अधिकतम तापमान में सोमवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस कारण अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पटना में सुबह से ही बादल छाए थे। दिन के समय लोगों को मध्यम स्तर के सूर्य की रोशनी का दर्शन हुआ। पटना के आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

सोमवार को सूबे के 16 जिलों में झमाझम या हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश अररिया के फारबिसगंज में 80 और किशनगंज के चरघरिया में 72.4 एमएम हुई। वहीं समस्तीपुर में 1.6, अररिया में 38.8, किशनगंज में 23.8, पूर्णिया में 11, कटिहार में 6, भागलपुर में 1, बांका में 2.8, सुपौल में 7.2, मधुबनी में 3.3, सीतामढ़ी में 0.5, पश्चिमी चंपारण में 15.3, पूर्वी चंपारण में 10.9, मुजफ्फरपुर में 2, और गोपालगंज जिला में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं दरभंगा और पूर्णिया में हल्की बारिश हुई।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज यानी 21 मई को बिहार के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है लेकिन अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में आंधी के साथ बारिश और ठनका गिरने की प्रबल संभावना है। इस वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण बिहार के भी सभी 19 जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। लेकिन कैमूर, अरवल, औरंगाबाद और जहानाबाद में दोपहर के समय लू भी चल सकती है। लेकिन बीच बीच में बारिश भी होने की संभावना है। यूं कहा जाए तो इन चार जिलों में उमस वाली गर्मी रहेगी। शेष सभी 15 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है साथ ही आंधी और ठनका भी गिरने की प्रबल संभावना है।

इस खतरे को देखते हुए दक्षिण बिहार के सभी 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। कल से लू पर फिलहाल ब्रेक लग जाएगी। और तापमान में भी कमी आने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

7 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

8 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

12 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

13 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

15 घंटे ago