Bihar

प्रशांत किशोर को तेजस्वी ने बताया बीजेपी का एजेंट, कहा- माहौल बनाने के लिए भाजपा दे रही फंड और घुमा रही

जनसुराज के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी का एजेंट करार दिया है। और कहा कि जब भाजपा हारने लगी तो तीसरे-चौथे चरण के चुनाव के बाद उनसे माहौल बनाने के लिए बुलवाना शुरू कर दिया। वे भाजपा की मानसिकता के आदमी हैं। भाजपा इनको घुमा रही है, फंड दे रही है।

तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा उस वीडिया का भी जिक्र किया। जिसमें नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हम अमित शाह को कहने पर बनाए हैं। तेजस्वी ने कहा कि ये तो शुरू से ही बीजेपी के रहे हैं। और जो पार्टी इनके साथ काम करेगी। वो बर्बाद हो जाएगी। प्रशांत किशोर अपने जिलाध्यक्ष को सैलरी पर रखते हैं। विश्व की सबसे अमीर पार्टी भाजपा भी नहीं रखती होगी। अपने जिला अध्यक्ष को सैलरी पर। न गाड़ी देती होगी। लेकिन ये करते हैं। पता नहीं पैसा कहां से आता है इनके पास।

तेजस्वी ने कहा कि आप सभी लोगों ने देखा होगा। कि पिछले साल ये किसी के साथ काम करते हैं। फिर किसी और के साथ। डेटा इधर-उधर करते हैं। आज आपका डेटा ले लिया, कल उसे दे दिया। इसी तरह का काम है। हमें व्यक्तिगत तौर से उन्हें कुछछ नहीं कहना है। लेकिन आपको ये समझना होगा कि प्रशांत किशोर बीजेपी मानसिकता वाले और भाजपा के एजेंट हैं। एक रणनीति के तहत बीजेपी इन्हें घुमवा रही है। और फंड दे रही है। लेकिन हमको भी मालूम है। कि ये कहां-कहां फंड दे रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी के बार-बार बिहार दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में फीडबैक बहुत खराब मिल रहा है, इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी बार-बार बिहार में चुनावी रैलियां करने पहुंच रहे हैं। वहीं चिराग पासवान चिराग पासवान द्वारा नादान बताए जाने पर कहा कि केक काटने में नादानी क्या है? दो सौ सभा किसी ने की है क्या? नादानी तो वो होती है, जिसकी पार्टी छीन ली गयी, पार्टी को तोड़ दिया गया, घर को छीन लिया, फिर भी हनुमान बने हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

5 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

6 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

13 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

14 घंटे ago