Bihar

पटना में पीएम मोदी का रोड शो कल, नीतीश कुमार भी शामिल होंगे, तैयारी पूरी

बिहार की राजधानी पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को रोड शो होगा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। दोनों नेता एक साथ गाड़ी में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए नजर आएंगे। बीजेपी समेत एनडीए के सभी दलों की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी नेताओं का दावा है कि यह रोड शो ऐतिहासिक होगा। जेडीयू की ओर से शनिवार शाम को इसे लेकर बैठक भी की गई। पीएम मोदी का रोड शो रविवार शाम को डाक बंगला चौराहे से शुरू होगा और उद्योग भवन तक खत्म होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के मद्देनजर पटना पुलिस की ओर से शनिवार को मॉकड्रिल की गई। पुलिस के जवानों ने इनकम टैक्स गोलंबर पर मॉकड्रिल के जरिए ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ को मैनेज करने का अभ्यास किया। पुलिस एवं प्रशासन ने रविवार दोपहर बाद नेहरू मार्ग, एग्जीबिशन, फ्रेजर रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्री सिर्फ अपना टिकट दिखाकर जा सकेंगे। उन्हें वैकल्पिक मार्ग से एयरपोर्ट जाना होगा। पटना जंक्शन की ओर जाने वाले यात्री जीपीओ गोलंबर से नीचे होकर जा सकेंगे।

पीएम मोदी के रोड शो का रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो डाक बंगला चौराहे से शुरू होगा, जो न्यू डाकबंगला रोड, एग्जीबिशन रोड चौराहा, कदमकुआं, उमा सिनेमा हॉल, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए उद्योग भवन में समाप्त होगा।

रोड शो में दिखेगी गंगा आरती की झलक

पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी नेताओं ने पूरी तैयारी की है। रोड शो के दौरान गंगा आरती की झलक दिखाई जाएगी। साधु-संत भी पीएम मोदी का स्वागत करते नजर आएंगे। जगह-जगह फूलों से बारिश की जाएगी।

14 घंटे पटना में रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पटना पहुंचेंगे। रोड शो करने के बाद वे रात्रि विश्राम पटना में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन 13 मई को सुबह वे हाजीपुर एवं छपरा में चुनावी रैलियों में शामिल होने के लिए राजधानी से रवाना हो जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago