Bihar

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी से निष्कासित, पीएम मोदी की काराकाट रैली से पहले बड़ा ऐक्शन

बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने निष्कासित कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काराकाट में एनडीए प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में जनसभा से पहले बीजेपी ने बड़ा ऐक्शन लिया है। बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि बीजेपी से बागी होकर पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय नामांकन किया, जिससे एनडीए कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। मगर उन्होंने वहां से चुनाव न लड़ने की बात कहकर टिकट लौटा दिया। मूलरूप से भोजपुर जिले के रहने वाले पवन सिंह ने दक्षिण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय पर्चा भर दिया। काराकाट में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होना है। पवन के आने से काराकाट में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।

पीएम मोदी की काराकाट में 25 को चुनावी रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 25 मई को काराकाट में एनडीए की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह आरएलएम कैंडिडेट उपेंद्र कुशवाहा के समर्थन में वोट मांगते हुए नजर आएंगे। पवन सिंह का नामांकन मंजूर होने के बाद पीएम मोदी के दौरे से पहले उनको बीजेपी से निकाले जाने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं।

काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

दक्षिण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ महागठबंधन के खेमे से सीपीआई माले के टिकट पर राजाराम कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, पवन सिंह के निर्दलीय पर्चा भरने से यहां जंग त्रिकोणीय हो गई है। भोजपुरी स्टार की रैलियों में उमड़ रही भीड़ से एनडीए नेताओं की चिंता बढ़ी हुई है। कुशवाहा को अपने वोटबैंक खिसकने का डर ज्यादा सता रहा है। हालांकि, पवन सिंह चुनावी रैलियों की भीड़ को वोटों में कितना तब्दील कर पाते हैं, यह तो 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

6 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

7 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

14 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

15 घंटे ago