Bihar

बिहार: पत्नी की हत्या मामले में पति 3 साल से जेल में बंद, अब वो प्रेमी संग मिली जिंदा, हैरान कर देगा ये मामला

बिहार के गोपालगंज जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. यहां एक पति अपनी जिंदा पत्नी की हत्या मामले 3 साल से जेल की हवा खा रहा है. वहीं महिला किसी दूसरे के साथ शादी कर सुख-चैन की जिंदगी जी रही थी. यह पूरा खेल महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर खेला था, लेकिन महिला का शव नहीं मिलने से पुलिस की जांच जारी थी,
इसी क्रम में पुलिस ने उसे जिंदा बरामद कर लिया.

जिंदा पत्नी की हत्या की सजा काट रहा पति:

दरअसल नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी सुनील चौहान की पत्नी लता देवी अचानक घर से गायब हो गई थी. जिसके बाद उसके भाई ने उसके पति के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज करवाया था. दर्ज प्राथमिक के बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, लेकिन तीन साल बाद पुलिस जेल में बंद महिला को जिंदा बरामद किया है.

क्या है पूरा मामला? :

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि बरौली थाना क्षेत्र के नदना गांव निवासी लता देवी की शादी वर्ष 2009 में नगर थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव निवासी सुनील चौहान के साथ हुई थी. शादी के बाद वर्ष 2016 में लता देवी ने अपने पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज प्रथा के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में कोर्ट के आदेश पर 2021 में लता देवी को फिर से एक मौका अपने पति को देने का आदेश देने के साथ ही ससुराल जाने का आदेश दिया था.

भाई ने लगाया पति पर हत्या का आरोप:

जिसके बाद लता देवी ससुराल पहुंच गई. ससुराल जाने के बाद लता देवी के साथ पति ने मारपीट करना शुरू कर दिया. पति से तंग होकर लता उसे छोड़कर घर से गायब हो गई, जिसके बाद उसके भाई चंद्रभूषण प्रसाद ने अपने बहनोई सुनील चौहान पर अपनी बहन का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए वर्ष 2021 के जुलाई माह में प्राथमिकी कराई थी.

भाई का मोबाइल ट्रेस करने पर मामले का खुलासा:

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया और वह अब तक जेल में ही बंद है. इसी बीच पुलिस की जांच जारी रही और महिला के भाई चंद्रभूषण के मोबाइल को जब ट्रेस किया गया तो इस बात की जानकारी पुलिस को हुई कि उसकी बात उसकी बहन से जनवरी माह में हुई थी.

बस चालक के साथ फरार थी महिला:

इस आधार पर पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर जब पूछताछ करने के साथ ही टेक्निकल सेल की मदद से खोजबीन कर महिला को यूपी के बलिया जिले के मुस्काबाद से बरामद कर लिया. वहीं बरामद की गई महिला ने बताया कि “वह गोरखपुर से एक बस चालक के साथ उसके घर चली गई, जहां उससे शादी कर ली.” फिलहाल पुलिस बरामद की गई महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

5 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

6 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

7 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

7 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

10 घंटे ago