Bihar

पटना में दारोगा के गायब बेटे की लाश एक मकान से मिली, सिमुलतला स्कूल का था छात्र

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

सुरक्षित समझे करने वाले बिहार की राजधानी पटना से अपराध की बड़ी खबर है। लोगों को सुरक्षा देने वाले एक दरोगा के 16 वर्षीय बेटे की की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। मृतक सिमुलतला विद्यालय का छात्र था। कोचिंग के लिए घर से निकला तो नहीं लौटा। एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान की छत से उसकी लाश बरामद की गई है। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से कई नमूने संग्रहित किया।

मृतक छात्र की पहचान अररिया जिले के पलासी थाने में पदस्थापित दारोगा विजय कुमार शाही के 16 वर्षीय पुत्र अनुभव कुमार के रूप में की गई है। अनुभव दसवीं का छात्र था और जमुई के सिमुतला उच्च विद्यालय में पढ़ता था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह 1 मई को स्कूल की छुट्टी होने पर अपने घर लौटा था। छुट्टी के दौरान वह कोचिंग जाता था। 20 मई को कोचिंग जाने की बात कह कर अनुभव अपने घर से निकला और उसके बाद उसका कुछ भी पता नहीं चला। परिवार के लोग मायूस थे लेकिन पूरी ताकत से उसकी तलाश कर रहे थे पर कहीं पता नहीं चल रहा था। थक कर परिजनों स्थानीय बाईपास थाने में बेटे के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को सुबह मोहल्ले में दुर्गंध फैलने पर जब अनुभव का बड़ा भाई जब अपने निर्माणाधीन मकान के छत के एक कमरे में गया तो अपने छोटे भाई का शव फर्श पर पड़ा पाया। अनुभव की मौत कैसे हुई, उसने खुदकुशी कर ली या फिर अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि 22 मई को अभिनव के भाई शशिभूषण ने एक शिकायत दर्ज करायी थी जिसमें बताया गया था कि उसका भाई कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था और वापस नही लौटा। पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले में छानबीन कर रही थी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह घर के बगल में शिकायतकर्ता के अर्ध निर्मित मकान की छत से उसका शव मिला है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

4 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

10 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

11 घंटे ago