बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ. चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे असम पुलिस के जवानो से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. इस घटना में 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं वहीं दो जवानों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार सकरा थाना क्षेत्र के सबहा काली मंदिर के निकट NH के पास बुधवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
बताया जा रहा है कि असम पुलिस के जवानों से भरी बस और एक ट्रक में भीषण टक्कर हुई, जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार बस के अंदर 36 जवान सवार थे, जिसमें से 20 से अधिक जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षा बल के जवान समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कराकर सारण जा रहे थे. इस दौरान यह हादसा हुआ है. टक्कर इतनी जोरदार थी, कि बस के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए.
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में चुनावी ड्यूटी करने के बाद यह सभी जवान बस के द्वारा सारण में चुनावी ड्यूटी में जा रहे थे. इसी दौरान सकरा थाना क्षेत्र के सभा काली मंदिर के निकट NH 28 पर सामने से अ रही ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से कई जवान शीशा तोड़कर बाहर गिर गए, स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जवानों को तत्काल सकरा रेफरल अस्पताल में लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है, वही तीन जवानों की हालत गंभीर है उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH में रेफर किया गया है.
हादसे के बाद जाम हो गया एनएचः
जवानों से भरी बस और ट्रक में टक्कर के बाद एनएच 28 जाम हो गया और आवागमन ठप हो गया. थोड़ी ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद सड़क क्लीयर की. जिसके बाद आवागमन फिर शुरू हुआ.
“सूचना प्राप्त हुई थी कि चुनाव करा कर लौट रहे जवानों से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई है.जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सकरा थाने की टीम ने पहुंचकर घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.” – मनोज कुमार सिंह, डीएसपी, ईस्ट 2
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…