Bihar

BJP नेता मनीष कश्यप को बड़ी राहत, सबूत ना मिलने पर फर्जी वीडियो मामले में कोर्ट ने किया बरी

भारतीय जनता पार्टी के नेता और यूट्यबर मनीष कश्यप को फर्जी वीडियो मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना की सिविल कोर्ट ने सबूत ना मिलने की वजह से मनीष कश्यप समेत दो लोगों को बरी कर दिया है। फेक वीडियो को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक इकाई की तरफ से मामला दर्ज किया गया था। अभी कुछ समय पहले ही मनीष कश्यप ने मनोज तिवारी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था।

बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित वीडियो मनीष कश्यप ने अपने यूट्यू चैनल पर साझा किया था। यह काफी ज्यादा वायरल हुआ था और कई लोगों ने इसे देखा था। ये वीडियो बनाकर मनीष कानूनी चंगुल में बुरी तरह फंस गए। वीडियो वायरल होने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने इसे फेक बताते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इतना ही नहीं, बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने भी केस को लेकर केस दर्ज किया।

9 महीने बाद जेल से हुए रिहा

पुलिस के केस दर्ज होने के बाद मनीष कश्यप कई दिनों तक गायब रहे थे। इस दौरान उनके घर की भी कुर्की जब्ती की गई थी। कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान 18 मार्च 2023 को उन्होंने सरेंडर कर दिया। बिहार पुलिस की टीम ने उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ की। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। कश्यप ने करीब 9 महीने जेल में गुजारे और उसके बाद उनको जमानत मिली और वह बाहर आ सके।

मनीष कश्यप ने थामा बीजेपी का दामन

बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कुछ ही समय पहले भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। मनीष कश्यप को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी को जॉइन करने से पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, कुछ पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उनका मन बदल गया और चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

खुद को बिहार का बेटा कहने वाले मनीष कश्यप ने चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया था। वह निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरना चाहते थे लेकिन उससे पहले उनकी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का कदम उठाया। इससे पहले वो साल 2020 में वो बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि, वह अपने प्रतिद्वंदी से हार गए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago