समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरकारी विद्यालयों का लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण नहीं होने पर आठ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है। प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभूतिपुर, खानपुर, मोहिउद्दीनगर, पटोरी, सिंघिया, सरायरंजन, समस्तीपुर और उजियारपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से कार्य के प्रति लापरवाही एवं उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना को लेकर वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र में कहा गया है कि क्यों नहीं इस कृत्य के लिए विभाग को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित कर दिया जाये। डीईओ ने कहा है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर जवाब दें।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…