Bihar

बिहार: भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक से एक स्कूल की 20 छात्राएं बीमार; बुखार से हुईं बेहोश, अस्पताल में चल रहा इलाज

बिहार में गर्मी का सितम ढा रही है। सोमवार को सारण में भीषण गर्मी से 20 छात्राएं बीमार हो गई। मशरक मुख्यालय से 5 किमी दूरी पर कवलपुरा गांव के आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की 20 छात्राएं तेज बुखार व दर्द से छटपटाने लगीं । वार्डन अलंकार ज्योति व अकाउंटेंट पूजा सिंह ने मशरक अस्पताल में इसकी सूचना दी जिसके बाद सभी को एंबुलेंस से मशरक सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया । चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह , डॉ एस के विद्यार्थी सहित एक दर्जन मेडिकल टीम चिकित्सा में जुटी।

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ मशरक पंकज कुमार , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी अस्पताल पहुंची। इलाज कर रहे डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि सभी छात्रा हीट स्ट्रोक का शिकार हैं जिसके कारण हाई फीवर सहित बेचैनी है । सभी को गहन चिकित्सा में रखा गया है। हालांकि अस्पताल में एसी व कूलर नहीं होने से डॉक्टर भी परेशान दिखे।कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित एक सौ छात्रा में सोमवार को 40 छात्रा ही मौजूद थीं जिसमें 20 की हालत खराब है।

बीमार छात्राओं में मशरक के अलावा सीमावर्ती प्रखंड की है जिसमें चिंता कुमारी, ब्यूटी कुमारी ,रौशनी कुमारी ,खुशी कुमारी ,अन्नी कुमारी ,खुशबू खातून ,नंदनी कुमारी, अनिशा कुमारी,मनीषा कुमारी, संध्या कुमारी, अमृता कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, तबस्सुम खातून सहित अन्य बीमार हैं। सभी के परिजनों को सूचित किया गया है।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक कमरे में 15 से 20 छात्राएं रहती हैं। कमरे में बेहतर हवा नहीं आने से भी परेशानी बढ़ी। रविवार की रात रोटी , तड़का इन्हें खाना में मिला । सोमवार को चना गुड़ तो कइ ने दही चूड़ा खाकर बुनियादी विद्यालय कवलपुरा में पढ़ाई करने के बाद 12 बजे दोपहर में हॉस्टल आईं। चावल, दाल व सब्जी खाने के थोड़ी देर बाद से ही एक एक कर सभी बुखार से तड़पने लगीं। बच्चियों के अनुसार दो – तीन छात्रा सुबह से ही बीमार थीं।

बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व कस्तूरबा के प्रभारी शिव शम्भू सिंह ने बताया कि एक बजे मैं छपरा लौटा उस वक्त सबकुछ सामान्य था। हालांकि कस्तूरबा में पदस्थापित शिक्षिका आज ही अवकाश पर गई है। उधर, सूचना मिलने पर बीडीओ, बीईओ समेत अन्य अफसर भी अस्पताल पहुंचे। बीईओ ने कहा कि कई विद्यालयों में हीट स्ट्रोक के बच्चे शिकार हुए है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

5 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

8 घंटे ago