Bihar

BJP पर हमलावर तो नीतीश पर नरम; तेजस्वी ने कहा- चाचा पलटे नहीं, भाजपा ने हाइजैक कर लिया, शरीर वहां है लेकिन दिल यहां है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। सरकार बनते ही राहुल गांधी एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। रक्षाबंधन के दिन गरीब बहनों के खाते में एक लाख रुपये भेजे जाएंगे। प्रति परिवार दो सौ यूनिट फ्री बिजली और पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। पश्चिम चंपारण के लौरिया के साहूजैन स्टेडियम में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने वाल्मीकिनगर से राजद प्रत्याशी दीपक यादव को जिताने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार पलटे नहीं हैं, उन्हें बीजेपी वालों ने हाईजैक कर लिया है। मुझे पता है कि चाचा का शरीर वहां है और दिल यहां है।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पीएम, सीएम और कई मंत्री एक तेजस्वी के हेलीकॉप्टर को रोकने के लिए एक दिन में 20 हेलीकॉप्टर का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कलम की बात करता हूं, लेकिन भाजपा हिंदू, मुस्लिम, जात-पात और तलवार की बात कर रही है। भाजपा वाले देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं, लेकिन हम देश को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो काम सरकार 17 साल में नहीं कर सकी, वह मैंने 17 महीने में कर दिखाया।

अपने भाषण के दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि लौरियावसी भाजपा का विधायक बनाए। जिले में दो सांसद और कई विधायकों को जिताए, लेकिन क्या भाजपा ने अभी तक लौरिया में कोई कार्य किया? कोई फैक्ट्री लगाई? किसी को रोजगार दिया? वहीं वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। केंद्र की सरकार संविधान को नहीं मानती है। अत: एनडीए सरकार को बदलने की जरूरत है। यह पार्टी केवल जाति और मजहब के नाम पर देश की जनता को गुमराह कर अपनी सरकार चलाना चाहती है।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

19 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago