Samastipur

समस्तीपुर में दुकान बंद करने के दौरान स्वर्णकार के बाइक की डिक्की से चार लाख का जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत कोरबद्धा के महदैया चौक पर दुकान बंद करने के दौरान एक स्वर्णकार का लगभग चार लाख रुपये का जेवर लेकर बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित दुकानदार कन्हैया साह ने बताया कि रविवार की शाम वह लगभग चार लाख के जेवर वाला थैला बाइक की डिक्की में रखा। इसके बाद वह दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान बदमाश आकर जेवर का थैला डिक्की से लेकर फरार हो गया। इस संबंध में समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लगभग ढाई सौ ग्राम सोना का जेवर डिक्की में रखा गया था। जब दुकानदार दुकान बंद करने लगे इसी बीच बदमाश डिक्की से जेवर लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

पीड़ित का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

9 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

17 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

17 घंटे ago