Bihar

हल्दी से तैयार होगा घी, BRABU में VC की देखरेख में रिसर्च; इन रोगों से करेगा बचाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के निर्देशन में शोधार्थियों ने हर्बल घी बनाने का तरीका खोजा है। इस विधि से बनाया गया हर्बल घी कैंसर, अल्जाइमर और दिल की बीमारियों से बचाने में सहायक होगा।

कुलपति ने बताया कि शोधकर्ताओं ने घी को अधिक समय तक भंडारण व उपयोग के लिए इसमें करक्यूमिन (हल्दी) का फोर्टिफिकेशन किया गया है। करक्यूमिन को घी बनाते वक्त डाला गया। करक्यूमिन हल्दी में पाए जाने वाला एक तत्व होता है, जिसके कारण हल्दी को पीला रंग मिलता है। इसमें काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

हल्दी के कारण बीमारियों का खतरा कम :

शोध के बारे में जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बताया कि हल्दी के कारण फ्री रेडिकल्स का प्रभाव न्यूट्रलाइज होता है और बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। करक्यूमिन फोर्टिफिकेशन के कारण घी में विभिन्न गुणकारी प्रभाव देखे गए। इसके कैंसर रोधी गुण भी देखे गए। यह भी पाया गया कि करक्यूमिन के समायोजन से घी का अधिक समय तक भंडारण किया जा सकता है। इस शोध को नीदरलैंड के प्रतिष्ठित जर्नल फूड एंड ह्यूमनिटी में प्रकाशित किया गया है। यूनिवर्सिटी के इस रिसर्च में बीएचयू की भी मदद ली गयी है।

रिसर्च

● रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला, अल्जाइमर व हृदय रोग का खतरा करेगा कम

● हल्दी के इस्तेमाल से बने इस हर्बल घी का अधिक समय तक हो सकेगा भंडारण

● नीदरलैंड की शोध पत्रिका में प्रकाशित, बीएचयू के डेयरी विभाग में विधि विकसित

टीम में बीएचयू के शोधार्थी शामिल :

बीएचयू के डेयरी विभाग में इस विधि को विकसित किया गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ इमीनेंस के अंतर्गत प्रायोजित इस शोध में बीएचयू के डॉ. सुनील मीणा, सहायक प्राध्यापक प्रो. राजकुमार दुआरी, शोधा छात्राएं अनीता राज, बी. कीर्ति रेड्डी और आईआईटी बीएचयू के सहायक प्रोफेसर जयराम मीणा शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago