गोवा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के 4 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के गायघाट व मुरारपुर घटूली के निवासी थे। जबकि इस हादसे में 3 मजदूर घायल हुए हैं। जिसमें एक सीवान का है। जानकारी के मुताबिक बिहार के रहने वाले ये मजदूर गोवा मजदूरी करने गए थे। जहां एक झोपड़ी नुमा घर में सात मजदूर एक साथ खाना खाकर सो रहे थे।
बीती रात पहाड़ी सड़क से नीचे आ रही एक बस असंतुलित होकर झोपड़ी पर चढ़ गई। और सो रहे सातों मजदूर को कुचल दिया। सभी को ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चार मजदूरों की की मौत हो गई। जबकि तीन इलाजरत है।
सभी मृतक मजदूर हरसिद्धि के आस पड़ोस के रहने वाले है। जिसमे गायघाट घटूली के गिरजा सिंह का पुत्र विनोद सिंह(45), अनिल महतो पिता महेंद्र महतो(35), मुरारपुर वार्ड चार के शिवनाथ मंडल के पुत्र रमेश महतो(40) और नर्सिंग महतो का पुत्र राजेंद्र महतो(40) शामिल है।
जख्मी मजदूरों में में गायघाट घटूली के सुरेश सिंह का पुत्र दिनेश सिंह व विक्रामा महतो का पुत्र टूना महतो शामिल है। एक जख्मी सीवान का है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। गायघाट के मुखिया पति संतोष सिंह ने पीड़ित परिजन से मिल सांत्वना दिया। सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…