Bihar

छपरा हिंसा के बाद SP गौरव मंगला पर गिरी चुनाव आयोग की गाज, मुजफ्फरपुर के रेल SP डॉ. कुमार आशीष भेजे गए छपरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

छपरा: सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला का तबादला कर दिया गया है. अब वे अगले आदेश तक पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहेंगे. उनकी जगह नए एसपी के तौर पर आईपीएस डॉ. कुमार आशीष की नियुक्ति की गई है. डॉ. कुमार आशीष फिलहाल मुजफ्फरपुर में रेल एसपी के पद पर तैनात हैं.

क्या है पूरा मामला

20 मई को सारण लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा था. मतदान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक के बड़ा तेलपा मतदान केंद्र पर रोहिणी आचार्य के पहुंचने के बाद राजद और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई. अगले दिन यह झड़प हिंसक संघर्ष में बदल गई. भिखारी चौक पर भाजपा समर्थकों ने तीन राजद कार्यकर्ताओं को गोली मार दी.

इस घटना में एक कार्यकर्ता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है. इस हिंसा के बाद गृह विभाग ने सारण के एसपी को हटा दिया है. अब सारण एसपी के पद पर आईपीएस अधिकारी डॉ. कुमार आशीष को तैनात किया गया है. वहीं, पूर्व एसपी डॉ. गौरव मंगला को पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है.

चुनावी हिंसा में हुआ गौरव मंगला का तबादला

जानकारी के लिए बता दें कि इस तबादले से पहले सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया था. पुलिस और प्रशासन के लिए यह एक गंभीर चुनौती बन गई थी. अब नए एसपी डॉ. कुमार आशीष से उम्मीद की जा रही है कि वे इस तनावपूर्ण माहौल को संभालने में सफल होंगे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करेंगे. डॉ. कुमार आशीष की नियुक्ति से स्थानीय जनता में नई उम्मीदें जागी हैं और वे चाहते हैं कि जल्द ही शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल हो.

पूर्व एसपी डॉ. गौरव मंगला की अब तक की सेवा को सराहा गया है, लेकिन चुनाव के दौरान हुई हिंसा ने प्रशासन के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी थी, जिसके चलते उनका तबादला किया गया. अब देखना होगा कि नए एसपी डॉ. कुमार आशीष किस तरह से इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को संभालते हैं और क्षेत्र में शांति और व्यवस्था कायम करते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

2 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

8 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

11 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

11 घंटे ago