Bihar

ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के पद पर भर्ती को फिर शुरू हुए आवेदन, 29 मई तक करें अप्लाई…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) प्रखंड उद्यानपदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की विंडो फिर से ओपन कर दी है। आयोग ने यह फैसला रंजीत कुमार रे व अन्य बनाम बिहार राज्य व अन्य के मामले में पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया है। बीपीएससी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इस संबंध में माननीय हाईकोर्ट ने इस संबंध में 16 मई 2024 को आदेश जारी किया है।

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के कृषि विभाग में विज्ञापन संख्या 24/2024 के तहत ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के 318 पदों पर भर्ती की जानी है। बीपीएससी की इस भर्ती का विज्ञापन 23 फनवरी 2024 को प्रकाशित हुआ था।

आवेदन योग्यता :

बीपीएससी की इस भर्ती में कुल 318 पदों पर चयन किया जाना है। इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थियों के पास विज्ञान से स्नातक डिग्री होनी चाहिए खासकर हॉर्टिकल्चर साइंस में। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर पूरा भर्ती विज्ञापन देख सकते हैं। बीपीएससी प्रखंड उद्यानपदाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिश की डेट बढ़ने का नोटिस यहां देख सकते हैं।

3 फरवरी को भेजी थीं बीपीएससी को रिक्तियां :

राज्य के सभी 318 प्रखंडों में जल्द ही उद्यान पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कृषि विभाग ने रिक्ति सामान्य प्रशासन के माध्यम से बीपीएससी को फरवरी के शुरुआत में ही भेज दी थी। उद्यान पदाधिकारियों की कमी से उद्यान से जुड़ी योजनाएं प्रभावित होती हैं। अभी 40 प्रखंडों में नियमित उद्यान पदाधिकारी हैं। 148 प्रखंडों में संविदा पर उद्यान पदाधिकारी हैं। 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद सभी प्रखंडों में उद्यान पदाधिकारी के पद भरे जाएंगे।

प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को वरीय उद्यान पदाधिकारी पद पर प्रोन्नति मिल सकेगी। वरीय प्रखंड उद्यान पदाधिकारी का पद की मान्यता मिल चुकी है। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को बीएससी एग्रीकल्चर हॉटिकल्चर के साथ होना अनिवार्य है। फिर बीएससी एग्रीकल्चर इलेक्टिव उत्तीर्ण होना चाहिए। बीपीएससी से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से उद्यान पदाधिकारियों का चयन होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

56 मिनट ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

11 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago