Bihar

चिराग पासवान ने आंबेडकर की मूर्ति का किया माल्यार्पण, लोगों ने दलित विरोधी बताकर 51 लीटर दूध से धो डाली प्रतिमा

लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान के हाजीपुर से नामांकन दाखिल करने के बाद अनवरपुर चौक पर संविधान निर्माता बाबा आंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण किया था। जिसके बाद प्रतिमा की दूध से धुलाई की गई। गुरुवार शाम में 51 लीटर दूध से धोने का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। भीम आर्मी संघ के नेता रणधीर कुमार और अनवरपुर चौक निवासी छोटे पासवान के साथ कुछ युवा प्रतिमा धोने में जुटे थे। इन लोगों ने बताया कि चिराग ने प्रतिमा छू ली थी। इनका आरोप है कि चिराग दलित विरोधी हैं।

इस दौरान चिराग़ पासवान को दलित विरोधी बताया। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें का नारा लगाते हुए भारतीय संविधान जिंदाबाद का नारा बुलंद किया। चिराग पासवान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भीम आर्मी संघ के नेता रणधीर कुमार और अनवरपुर चौक निवासी छोटे पासवान के साथ कई दर्जन युवा प्रतिमा धोने के लिए जुटे थे और नारेबाजी भी की।

स्थानीय पासवान जाति के लोगों ने बताया कि चिराग पासवान जब नामांकन के दौरान रोड शो करते हुए जा रहे थे तभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को छू दिए थे। जिसको लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अछूत हो गई। हम लोगों ने 51 लीटर दूध से धोकर बाबा साहब भीमराव की प्रतिमा की शुद्धिकरण किया।

आंबेडकर की मूर्ति धुलने वाले लोगों ने कहा कि आरक्षण विरोधी चिराग पासवान ने आंबेडकर की मूर्ति को छुआ है। जिसके बाद हम लोगों ने शुद्धिकरण का काम किया है। और मूर्ति को दूध को धोया है। बाबा साहब खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। इसलिए हम लोगों ने 51 लीटर दूध से उनका शुद्धिकरण किया है। वहीं पासवान समाज के लोगों ने कहा कि हम लोग चिराग पासवान का विरोध कर रहे हैं। और चिराग के लिए वोट नहीं करने की अपील कर रहे हैं।

इससे पहले चिराग अपनी मां रीना पासवान के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके समर्थन में हुई सभा में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शाहनवाज हुसैन, जिले के एनडीए विधायक मौजूद रहे। उपेन्द्र कुशवाहा उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के बाद चिराग पासवान ने रोड शो भी किया था। औऱ फिर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

19 मिनट ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

1 घंटा ago

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

3 घंटे ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

10 घंटे ago