समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के मध्य विद्यालय नंदनी के पूर्व प्रधानाध्यापक सह प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर का गुरुवार की शाम असमयिक निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। वह प्रखंड क्षेत्र के सिवैंसिंहपुर पंचायत के नंदनी गांव के रहने वाले थे। पटना में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार पिछले 3 महीने से वह ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे।
रामप्रवेश ठाकुर ने अपने कार्यकाल में मध्य विद्यालय नंदिनी को अनुपम नवाचार से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी। देश-विदेश के शिक्षा शास्त्रियों एवं पत्रकारों ने इस विद्यालय का दौरा किया था। इसको लेकर बिहार सरकार सहित कई संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित किया था। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग ने फिल्म भी बनाई थी। जनवरी 2021 में वह सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके निधन पर शिक्षक एवं शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…