राज्य स्तरीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार यानी तीन मई से शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 मई तक ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकेंगे। सभी को राजभवन द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा।
इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 1000 रुपये, ईडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं ईबीसी के लिए 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए- 500 रुपये ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करना होगा। वहीं 27 मई से दो जून तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन में हुई किसी भी प्रकार त्रुटि का सुधार एक जून से चार जून तक कर सकेंगे। अभ्यर्थी 17 जून से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 25 जून को दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री 2024 के लिए प्रवेश परीक्षा तिथि संभावित है।
बीएड के उप-राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि सीईटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री 2024 की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए नामित नोडल विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in एवं www.lnmu.ac.in पर अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मोबाइल से भी भरे जा सकेंगे फॉर्म
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को काफी सुलभ एवं सहज बनाया गया है। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से भी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
इन ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क
अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर 9431041694 और ईमेल आईडी cetbed2024helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीईटी-बीएड के आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा संबंधित सभी दिशा-निर्देश अपलोड कर दिया गया है।
वेबसाइट पर दिशा-निर्देश अभिलेख और वीडियो दोनों माध्यम से उपलब्ध है। फार्म भरने से पहले अभ्यर्थी वीडियो देख लें और अभिलेख अवश्य पढ़ लें, ताकि, फॉर्म भरने में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।
कुलपति ने दिए ये निर्देश
इधर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य स्तर पर होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हों, इसके लिए सीईटी-बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी, उप-राज्य नोडल पदाधिकारी, कोर-कमेटी के सदस्यों एवं कार्यालय के कर्मी तत्परता से अपने कार्यों का संपादन करें।
13 विवि के कॉलेजों में होगा परीक्षाओं का आयोजन
राज्य भर के 13 विश्वविद्यालयों के कॉलेजों में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें पटना विश्वविद्यालय, पटना, बीएनएमयू मधेपुरा, एलएनएमयू, दरभंगा, एमएमएच विवि पटना, मुंगेर विवि, मुंगेर, पाटलिपुत्र विवि, पटना, पूर्णिया विवि पूर्णिया, टीएमबी विवि भागलपुर, वीकेएसयू आरा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय पटना, जेपी विश्वविद्यालय छपरा और मगध विश्वविद्यालय गया के महाविद्यालय शामिल हैं।
बता दें कि राजभवन ने लगातार पांचवीं बार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए राज्य नोडल केंद्र नामित किया है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…